देवघर, अगस्त 31 -- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा जानकारी दी गयी कि राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल संचालन के बाद भादो मेला 2026 को लेकर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए बाबा वैद्यनाथ मंदिर और आसपास के क्षेत्र में 12 सूचना केन्द्र बनाए गए हैं। ताकि भादो मेला में अपनों से बिछड़े हुए श्रद्धालुओं को त्वरित सम्पर्क स्थापित करते हुए उनके परिजनों से मिलाया जा सके। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सूचना व सहायता के लिए सूचना केन्द्रों के माध्यम से बिछड़े हुए श्रद्धालुओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नेहरू पार्क प्रवेश द्वार, सुविधा केन्द्र बाबा मंदिर, शिवगंगा गोलघर, बीएड कॉलेज, मानसिंघी फुट ओवर ब्रिज, सरकार भवन मोड़, क्यू कॉम्प्लेक्स, भट्टर धर्मशाला, नेहरू प...