बिहारशरीफ, सितम्बर 25 -- भादो पूर्णिमा पर आज गिरिहिंडा पहाड़ पर उमڑےगा आस्था का सैलाब बाबा कामेश्वर नाथ के दरबार में हाजिरी लगाने दूर-दूर से आएंगे श्रद्धालु दो दिवसीय मेले का होगा भव्य आयोजन, उमड़ेगी भीड़ चेवाड़ा, निज संवाददाता। भादो पूर्णिमा के पावन अवसर पर शनिवार को शेखपुरा के गिरिहिंडा पहाड़ स्थित बाबा कामेश्वर नाथ के दरबार में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ेगा।

महाभारत काल से जुड़ी आस्था वैसे तो यहां प्रतिदिन श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं, लेकिन भादो पूर्णिमा पर यहां विशेष दो दिवसीय मेले का आयोजन होता है। इस खास मौके पर आसपास के कई जिलों और सैकड़ों गांवों से हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। महाभारत काल से जुड़ी है आस्था इस मंदिर की महिमा अपरंपार है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाभारत काल में पांडव पुत्र भीम ...