भागलपुर, सितम्बर 1 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। भाद्र मास की पहली सोमवारी को कांवरियों की भीड़ सावन की सोमवारी जैसी लगती रही। जानकारों के अनुसार, सोमवार को लगभग एक लाख से अधिक कांवरिया और श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। कांवरियों का आना निरंतर जारी है। उनकी भीड़ से सुल्तानगंज का चप्पा-चप्पा भरा पड़ा था और कोई स्थान खाली नहीं था। सोमवारी के मौके पर अजगैवीनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...