भाथर गांव में आयोजित हुआ बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को किया जागरूक
बलरामपुर, मई 17 -- पचपेड़वा, बलरामपुर। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के शुभारंभ के तहत ग्राम पंचायत भाथर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम थाना पचपेड़वा के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सम्मेलन में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया। मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक नगेंद्र चौबे तथा महिला आरक्षी प्रीति शर्मा, अंशू कुशवाहा, अरुण कुमार प्रजापति, राहुल पाल, रिक्रूट महिला आरक्षी कोमल यादव, सुजाता कुमारी एवं उजाला सरोज ने महिलाओं को दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है। दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.