अमरोहा, जून 5 -- ज्येष्ठ दशहरा पर बेटी के मुंडन संस्कार के दौरान भात को लेकर हुए विवाद के बाद गुरुवार सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सर्किल के पुलिस फोर्स के संग मौके पर पहुंचे सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। पुलिस कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव पथरा निवासी कमलेश की शादी वर्ष 2017 में इसी थाना क्षेत्र के गांव खैलिया पट्टी निवासी सुरेश खड़गवंशी संग हुई थी। दंपति पर पांच साल की बेटी विशाखा व तीन साल का बेटा हर्षित है। कमलेश के भाई योगेश कुमार का कहना है कि गुरुवार सुबह उन्हें खबर लगी की कमलेश ने जहर खा ल...