बिजनौर, जून 23 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में भात लेकर पहुंचे परिजनों पर पथराव और फायरिंग किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली में शशिबाला पत्नी स्व. परमाले सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 22 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे उनके बेटे की बारात अगले दिन जानी थी। इसी दौरान उनके भतीजे भात लेकर घर पहुंच रहे थे। परिवार के लोग उनका स्वागत करने के लिए बाहर गए हुए थे और उन्हें लेकर वापस घर आ रहे थे। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में विवाद शांत कराने गए युवक से मारपीट, रिपोर्ट दर्जघटना का विवरण आरोप है कि रास्ते में एक व्यक्ति के घर के पास पहुंचने पर उसके पुत्र ने छत से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और इसके बाद ईंट-पत्थर बरसाने लगा। आरोप है कि बाद में फोन कर अन्य लोगों को भी...