गोपालगंज, मार्च 9 -- भोरे, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के महरादेऊर गांव के एक व्यक्ति की गाड़ी लेकर उसका चालक फरार हो गया है। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि गांव के सुरेंद्र प्रसाद ने यूपी के बरेली से एक गाड़ी खरीदी थी। जिसे बाद में गोपालगंज में ट्रांसफर कराया गया। उन्होंने गाड़ी चलाने के लिए कुशीनगर के जंघल चौरिया निवासी अमित कुशवाहा को चालक के रूप में रखा था। कुछ दिनों तक वह गाड़ी को भाड़े पर चलाता रहा। इसी बीच 28 दिसंबर 2025 की रात उसने मालिक को सूचना दी कि गाड़ी चोरी हो गई है। बाद में उन्हें पता चला कि चालक अमित कुशवाहा ने ही गाड़ी कहीं छुपा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.