देवरिया, फरवरी 13 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान टीम। भाड़े पर चलाने के लिए दिए गए दो ऑटो को एक चालक बेचकर फरार हो गया। भाटपाररानी क्षेत्र के ग्राम खड़ेसर निवासी ममता तिवारी पत्नी जगदम्बा तिवारी के पास दो ऑटो हैं, जिनमें से एक उनके नाम पर पंजीकृत है। दोनों ऑटो को उन्होंने कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज निवासी एक युवक को भाड़े पर चलाने के लिए दिया था। आरोप है कि चालक ने कुछ दिन पूर्व दोनों ऑटो को बेच दिया और इसके बाद फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...