भाड़े के शूटरों ने हिस्ट्रीशीटर को उतारा मौत के घाट, पांच गिरफ्तार
फतेहपुर, अगस्त 2 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा गांव के पास ईंट भट्ठे के पास मिली हिस्ट्रीशीटर रामप्रकाश उर्फ लक्ष्मी की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। रामप्रकाश का कत्ल किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उसकी गाढ़ी कमाई पर नीयत खराब करने वाले उसके मकान मालिक दंपति ने कराया था। साढ़े सात लाख रुपये के लेनदेन और संपत्ति हड़पने की नीयत से मकान मालिक ने भाड़े के बदमाशों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रविवार को मकान मालिक दंपति और शूटरों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि 29 जुलाई की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास रामप्रकाश का शव मिला था। अगले दिन मृतक के पिता रामसजीवन गुप्ता की तहरीर पर हत्या का मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.