बांका, मार्च 26 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर शहर के गोला चौक के समीप भाड़े के मकान में रह रहे बाराहाट थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव के एक युवक ने कमरा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अनहोनी की आशंका पर बुधवार को बभनगामा गांव के नवीन कुमार मंडल अपने परिजनों के साथ अमरपुर आए तथा जिस घर में उनका पुत्र अभिनंदन कुमार उर्फ अभिषेक कुमार (26) रहता था वहां पहुंचे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तब पिता ने थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर रमाशंकर सिंह, अपर थानाध्यक्ष सुशील कुमार, सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार आदि वहां पहुंचे तथा दरवाजा तोड़ कर अंदर गए। पुलिस ने देखा कि युवक का शव पंखे से लटका हुआ है। मृतक के पिता ने बताया कि वह करीब छह महीने से अमरपुर में रह कर लैब टेक्नीशियन का काम ...