बांदा, मई 5 -- बांदा, संवादताता। नरैनी ब्लाक की ग्राम पंचायत चंदौर में ग्राम प्रधान ने गोशाला की सफाई, हैंडपंप मरम्मत और ट्रैक्टर भाड़े के नाम पर अपने ही भाई व करीबियों के खातों में लाखों रुपये का भुगतान करा दिया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रधान व सचिव के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत चंदौर में प्रधान व सचिव ने मिलकर लाखों रुपये का भ्रष्टाचार किया है। बताया कि अपने भाई के खाते में घूर सफाई, नल मिस्त्री, गोशाला सफाई, भूषा-पयार का ट्रैक्टर भाड़ा आदि के नाम पर पांच लाख रुपये का भुगतान किया है। उनके पास इसके साक्ष्य भी हैं। इसी तरह करीबी मुन्नी पत्नी रामदास, बृजेश, राजेश गर्ग, हरी शंकर, बिंदा, कोदा के खातों में लाखों रुपये भेजे गए हैं। यह भी...