बलिया, जून 2 -- बलिया, संवाददाता। शहर में कचरे का उठान करने वाली भाड़े की जेसीबी सोमवार को खराब हो गई। इससे कचरे का उठान प्रभावित हो गया। डंपिंग प्वाइंटों पर कचरे का अंबार लग गया। दुर्गंध और सड़क तक फैले कचरे से जाम के हालात भी बने रहे। कई घंटों की मरम्मत के बाद जेसीबी तो ठीक हो गई लेकिन इस दौरान पूरे शहर में कचरा पसरा रहा। नगर पालिका की उपेक्षा से शहर में दिन-प्रतिदिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं।शहर के 25 वार्डों से रोजाना करीब 40-50 टन कचरा निकलता है। जिसे विभिन्न वार्डों में बने 15 अस्थाई डंपिंग प्वाइंट पर एकट्ठा करने और डंपिंग प्वाइंट से निस्तारण स्थल तक पहुंचाने के लिए नगर पालिका में तीन जेसीबी समेत कुल 42 वाहन हैं। स्वच्छता के नाम पर हर माह लाखों रुपए फूंकने वाली नगरपालिका का एक सच यह भी है कि इसकी तीनों जेसीबी और दस अन्य वाहन पिछले चा...