लखीसराय, अप्रैल 4 -- लखीसराय। शहर के नया बाजार जमुई मोड पर शुक्रवार को भाड़ा विवाद को लेकर ई-रिक्शा चालक व सवारी आपस में भीड़ गए। वाद विवाद के बाद गाली गलौज करते हुए एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला को शांत कराया गया। बाजार समिति से जमुई मोड पहुंचने का भाड़ा चालक 10 रुपया मांगा। सवारी इतनी नजदीकी की बात कह पांच रुपया भाड़ा दे रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...