भाड़ा पूछने पर ट्रांसपोर्ट संचालक समेत छह लोगों पर हमला करने का आरोप, छुरी और सरिया से मारपीट
मेरठ, जून 24 -- कस्बे के खतौलिया चौक निवासी एक परिवार ने ईदगाह के पास स्थित एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय पर भाड़े का वाहन बुक करने के दौरान मारपीट, हमला, अभद्रता और तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए मवाना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खतौलिया चौक निवासी शाहनवाज पुत्र शाहबुद्दीन द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उसका भाई सावेज बुधवार को ईदगाह के पास स्थित एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय पर मेरठ जाने के लिए छोटा हाथी वाहन का किराया पूछने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद इस्तखार उर्फ पप्पू, शमद, गुड्डू समेत तीन अज्ञात युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे।तहरीर में बताया गया कि उसी दौरान शाहनवाज अपनी वैन्यू कार से मेरठ से लौट रहा था, जिसमें उसका भाई सोनू और बहन भी साथ थे। उन्होंने सावेज को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने दुकान से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.