चम्पावत, अप्रैल 13 -- चम्पावत। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सौरव नयाल ने चम्पावत मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया है। चम्पावत नगर मंडल के लिए हिमांशु भंडारी, सौरभ कुमार और अंकित खर्कवाल को उपाध्यक्ष बनाया है। गौरव महराना और शुभम रावत को मंडल महामंत्री, प्रदीप जोशी, दीपक गोस्वामी और सूरज बोहरा सूरी को मंडल मंत्री बनाया गया है। जबकि दिनेश भट्ट को मंडल कोषाध्यक्ष, अर्पित कुंवर को कार्यालय मंत्री, कृष्णा सामंत को मीडिया संयोजक, पीयूष जोशी को सोशल मीडिया संयोजक बनाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...