हल्द्वानी, जनवरी 23 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री कार्तिक हर्बोला के पक्ष में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में माला पहनाकर व आतिशबाजी के साथ हर्बोला का स्वागत किया गया। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने हिस्सा लिया। स्वागत रैली एचएन इंटर कॉलेज से शुरू हुई और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए तिकोनिया चौराहे से गणपति बैंक्वेट हॉल पहुंचकर संपन्न हुई। कार्तिक हर्बोला ने संगठन में जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। स्वागत रैली के लिए कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि कार्तिक के नेतृत्व में भाजयुमो को प्रदेशभर में बड़ी ताकत मिलेगी। मिशन 2027 में युवाओं के समर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.