कानपुर, जुलाई 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्र के नेतृत्व में नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली कोचिंग संस्थानों में शिक्षकों और विद्यार्थियों के पास जाकर उनसे संपर्क किया गया। काकादेव स्थित प्रतिष्ठित कोचिंगों में भी पदाधिकारियों ने शिक्षकों एवं छात्रों से संवाद किया। शिवांग मिश्र और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि केंद्र की पीएम मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार युवाओं के साथ है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों को दूर करने के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है। भविष्य में ऐसी समस्याएं न हों, इसके लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- छात्रों के भविष्य के साथ राजनीति उचित नहीं: पंकज भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्म...