गिरडीह, जुलाई 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह द्वारा जिलाध्यक्ष मिथुन चन्द्रवंशी के नेतृत्व में मंगलवार को 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में झंडा मैदान से टावर चौक तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह भी पढ़ें- जेपीएससी परिणाम पर भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस, घेराव आजजुलूस और न्याय की मांग मशाल जुलूस के माध्यम से आगामी जेपीएससी कार्यालय घेराव कार्यक्रम का आगाज़ किया गया। जुलूस में प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यार्थी एवं आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। युवाओं ने हाथों में मशाल लेकर पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग की। भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने कहा कि 22 जुलाई को झारखंड के सभी जिलों से छात्र-छात्राएं एवं भाजयुमो के हजारों कार्यकर्ता रांची पहुंचकर छ...