नोएडा, अप्रैल 22 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को नॉलेज पार्क क्षेत्र में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष राज नागर के नेतृत्व में आईआईएमटी कॉलेज से जगत फार्म गोलचक्कर तक निकाली गई पदयात्रा में महिलाएं और युवतियों ने उपस्थित होकर अपनी एकजुटता और जागरूकता का परिचय दिया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उतर प्रदेश की प्रदेश प्रवक्ता महामेधा नागर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक शर्मा शामिल हुए। जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि 1996 से लेकर आज तक कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का एक ही काम रहा है, महिलाओं के अधिकार को रोकना। यह भी पढ़ें- कांग्रेस और उसके समर्थक दलों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन 1998 में संसद के फर्श पर बिल फाड़ा गया, 2010 में राज्यसभा से पास होने के बाद 4 साल तक लोक...