अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, सुनील शर्मा। बन्नादेवी क्षेत्र में हुए सराय हकीम कांड में जेल भेजे गए भाजयुमो नेता शशांक पंडित समेत सात आरोपियों की जमानत अर्जी रद्द कर दी गई। इससे पहले पांच लोगों की जमानत रद्द हुई थी। 12 मार्च को सराय हकीम निवासी भाजयुमो नेता हर्षद हिंदू व शशांक पंडित के गुटों के बीच फायरिंग हुई थी, जिसमें तीन लोगों को गोली लगी थी। मामले में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया था। अब तक 16 लोग जेल भेजे जा चुके हैं। पांच नामजद फरार हैं। इसमें चार लोगों की जमानत व एक की अग्रिम जमानत अर्जी रद्द हो चुकी हैं। सोमवार को भाजयुमो के महानगर मंत्री शशांक पंडित, मोहित शर्मा, हनी शिवाजी, अरुण, गौरव की जमानत पर सुनवाई पूरी कर ली गई थी। एडीजीसी जेपी राजपूत ने बताया कि पांचों आरोपियों की जमानत रद्द कर दी गई है। इसके अलावा हिस्ट्रीशीटर शोएब व...