लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, संवाददाता।

हमले का विवरण मेंहदीगंज निवासी भाजयुमो महानगर के कार्यसमिति सदस्य श्याम चेतन तिवारी (35) पर अवैध पिस्टल से जानलेवा हमले के दूसरे आरोपी को बाजारखाला पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी वैभव बाजपेई उर्फ कौस्तुभ को गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल बरामद की गई थी। मामले में नामजद आरोपी वैभव के भाई हर्षित बाजपेई व अन्य लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं, भाजयुमो के नेता बाजारखाला पुलिस पर आरोपियों को शह देने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। उधर, चेतन का इलाज केजीएमयू में वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में लगातार चल रहा है। उसकी हालत स्थित बताई जा रही है।

घटना का विवरण मेंहदीगंज निवासी चेतन पर स्थानीय निवासी संतोष कुमार बाजपेई के बेटे वैभव उर्फ कौस्तुभ ने शनिवार रात को अवै...