मेरठ, मार्च 18 -- गोवंश की दुर्गति के मामले में आरोपी के खिलाफ शिकायत करने पर भाजयुमो नेताओं की बदसलूकी का शिकार हुई गौ रक्षक पीड़िता मंगलवार को कमिश्नरी पार्क में धरने पर बैठ गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि भाजयुमो नेताओं के खिलाफ शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। गंगानगर निवासी सोनिया गौतम सरयू एनिमल वेलफेयर सोसाइटी की पदाधिकारी हैं। सोनिया के मुताबिक बीती 3 मार्च को गोवंश की दुर्दशा की शिकायत मिलने पर वह लालकुर्ती गई थीं। जहां गोवंश पालक ने उनके साथ बदतमीजी की। मामले की शिकायत करने सोनिया लालकुर्ती थाने पहुंचीं। जहां थानेदार की मौजूदगी में ही कुछ भाजयुमो नेताओं ने उन पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए जमकर अभद्रता की। इस मामले में सोनिया द्वारा भाजयुमो नेताओं के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत की गई थी। आरोप है कि अब तक कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.