जमशेदपुर, मई 8 -- बागबेड़ा थाना क्षेत्र में भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितिश कुमार से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घाघीडीह निवासी नितिश कुमार (29) ने इस संबंध में बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में रंजीत साव, संजीत साव, अजीत साव, रिंकु खान, पिंटु प्रसाद, सुमित कुमार उर्फ चौको, दीपक तिवारी, मंगल और पिंटु प्रसाद के स्टाफ सुमित समेत 10 नामजद आरोपियों के अलावा 15-20 अज्ञात युवकों पर भी केस दर्ज किया गया है। नितिश कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एक साथ उनकी दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज की और रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायत का विवरण शिकायत में कहा गया है कि आरोपी लगातार उन्हें निशाना बना रहे...