भदोही, मार्च 8 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गाजीपुर से कानपुर की ओर जाते समय गोपीगंज नगर में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिराज अख्तर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय, राष्ट्रीय अध्यक्ष स्किल डेवलपमेंट तथा उत्तर प्रदेश उद्योग विभाग के एडिशनल कमिश्नर ऋषि रंजन गोयल का फूल मालाओं और बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिलाध्यक्ष सिराज अख्तर ने अतिथियों को माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और क्षेत्र में आगमन पर आभार व्यक्त किया। कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे संगठन को मजबूती मिलती है। इस मौके पर रमेश पां...