रुद्रपुर, मार्च 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भाजयुमो ऊधमसिंह नगर की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। जिला कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, चार मंत्री बनाये गये हैं। गुरुवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल की सहमति और युवा मोर्चा प्रदेश विपुल मंढोली से परामर्श के बाद जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें प्रमोद गडकोटी, विकास चौधरी, अंकित गोयल, रचित सिंह गंगवार को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विशाल सिंह, शशांक वर्मा को जिला महामंत्री, मनीष गोस्वामी, रोहित भट्ट, मीनाक्षी राणा, मुकेश रावत को जिला मंत्री बनाया गया है। वहीं हरजीत कंबोज को जिला कोषाध्यक्ष, विक्की राघव को जिला कार्यालय मंत्री, शिवम खुराना को जिला मीडिया संयोजक, भूपेन्द्र सिंह को जिला मीडिया सह-संयोजक, सु...