रांची, मार्च 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश स्तर पर टोली का गठन किया गया है। जिसके संयोजक मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह बनाए गए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव एवं किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर 1 संयोजक एवं 2 सह संयोजक की कमेटी जिलाध्यक्षों के द्वारा गठित की जाएगी। इसका तत्काल गठन करने का भी निर्देश जिला अध्यक्ष को दिया गया है। प्रदेश संयोजक योगेंद्र प्रताप ने बताया कि सेवा भाव और राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र को अपनाते हुए कार्य करने का संकल्प लेते हुए हर साल की भांति इस साल भी झारखंड भाजपा अपनी...