पटना, अप्रैल 12 -- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भाजपा बूथ से प्रदेश स्तर तक समारोह आयोजित करेगी। 13 अप्रैल की शाम को बाबा साहेब के प्रतिमा स्थलों को सजाया जाएगा और दीपोत्सव मनाया जाएगा। ‎भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर भी विचार गोष्ठी होगी और स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।‎ 13 अप्रैल को बापू सभागार में भी विभाग की ओर से बाबा साहेब की जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंबेडकर छात्रावास की छात्राएं शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि जयंती के मौके पर 20 दिनों तक कार्यक्रम चलेंगे। ‎उन्होंने आरोप लगाया कि ‎कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया है। आरक्षण का विरोध क...