गिरडीह, जून 22 -- जमुआ, प्रतिनिधि। ​गिरिडीह ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा की सहमति से हीरोडीह मंडल अध्यक्ष सुधीर राय द्वारा जारी नई पदाधिकारियों की सूची में सुमन कुमार वर्मा को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए वर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। हमारा मुख्य उद्देश्य हीरोडीह मंडल में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर हम क्षेत्र में पार्टी का जनाधार और मजबूत करेंगे। ​इस नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि यह नई टीम क्षेत्र में संगठन को एक नई ऊर्जा देगी।...