भाजपा हयातनगर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
संभल, मार्च 23 -- भाजपा हयातनगर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सोमवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न सत्रों के माध्यम से पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक ढांचा और कार्यशैली पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रथम सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, द्वितीय में जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र त्यागी और तृतीय सत्र में वर्ग प्रभारी पंकज गुप्ता ने अपने विचार रखे। रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह की उपस्थिति रही। अगले दिन चतुर्थ सत्र में राजेश शंकर राजू, पंचम में राजेश सिंघल व हरेंद्र सिंह तथा छठे सत्र में परमेश्वर लाल सैनी ने बूथ और मंडल स्तर की गतिविधियों पर चर्चा की। अंतिम सत्र में यश मदान ने सोशल मीडिया और आईटी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन पर मंडल अध्यक्ष पारूल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.