औरैया, अप्रैल 8 -- फफूंद, संवाददाता। नगर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और पार्टी का ध्वज फहराया।कार्यक्रम के तहत मोहल्ला हेमनाथ स्थित डॉ. बाजपेई के क्लीनिक पर पहुंचकर लाखन सिंह ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं डॉ. अरुणेश बाजपेई और डॉ. अजीत कुमार दुबे को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके बाद उनके आवास पर पार्टी का ध्वज फहराया गया। इस दौरान लाखन सिंह ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और निष्ठा के बल पर आज विशाल वटवृक्ष के रूप में खड़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी नए भारत की आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिनिधित्व कर रही है, जिसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है। कार्...