मेरठ, अप्रैल 9 -- भाजपा के स्थापना दिवस पर ग्राम-बस्ती चलो अभियान के तहत गुरुवार को कक्केपुर, भूनी और सरूरपुर खुर्द में नारी शक्ति को अंगवस्त्र व पत्रक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता पंडित आदेश फौजी ने कहा कि नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है, और उनकी भागीदारी बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही। अभियान की शुरुआत गांव सरूरपुर खुर्द से हुई, जहां 51 पदाधिकारियों की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की नीतियों का प्रचार भी किया। कार्यक्रम में रामकुमार त्यागी, सचिन चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, अंकित पांचाल, अभिषेक शर्मा, रजनीश त्यागी, जितेंद्र गोस्वामी और वेदपाल गिरी, ...