भाजपा स्थापना दिवस पर चौपाल में गिनाई उपलब्धियां
बदायूं, अप्रैल 8 -- भाजपा के 47 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के संस्थापक पंडित त्रिवेणी सहाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने कालेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह सागर, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार दक्षित को फूल मालाएं पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर योगेश कुमार शर्मा, कवि पंकज कुमार पाराशरी, प्रभाकर शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, प्रतुल कुमार राठौर, सचिन यादव, विजय पाल सिंह यादव, देवेंद्र पाठक, शिवजीत, रवि शर्मा, अवनीश कुमार शर्मा मौजूद रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.