एटा, मार्च 31 -- छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के संग बैठक की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि छह अप्रैल को पार्टी के 46वें स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाई जाएगी। स्थापना दिवस के अवसर पर बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जो इस प्रकार से होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा। मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी ने कहा कि में आगामी कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए अलग-अलग टोलियों का गठन किया गया। एमएलसी आशीष यादव ने कहा कि पार्टी की ओर से जो तैयारियां की जा रही है उन सब पर हम सभी को काम करना है। इस मौके पर महामंत्री सुशील गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष अवागढ़ महेश पाल सिंह, पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव, अभिषेक शर्मा समस्त जिला पदाधि...