रामगढ़, अप्रैल 2 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के आगामी स्थापना दिवस 6 अप्रैल को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से मनाने के लिए भाजपा रामगढ़ कैंट मण्डल ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला नेतृत्व से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में कैंट मण्डल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस विशेष अवसर के लिए मण्डल स्तरीय संयोजक और सहसंयोजक के नामों की घोषणा कर दी है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर सौरभ जायसवाल को संयोजक, आकाश कुमार और सुमित कुमार को सह संयोजक बनाया गया हैं। मण्डल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए संगठन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम का सफल संचालन और प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.