पूर्णिया, अप्रैल 7 -- पूर्णिया। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने पार्टी झंडा फहराकर राष्ट्र शक्ति का संदेश दिया। उपमहापौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने वाला एक मजबूत संगठन है। पिछले 46 वर्षों में पार्टी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए देश के विकास और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को एक मजबूत नेतृत्व प्रदान किया है, जिसके परिणामस्वरूप भारत वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो निस्वार्थ भाव से राष्ट्र निर्माण में जुटे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.