लखनऊ, मई 23 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 के चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के सभी नेताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता और बूथ प्रहरी सतर्क रहें। भाजपा अभी भी मतदाता सूची में हेराफेरी की साजिश कर सकती है। भाजपा राजनीति को गैंग बनाकर काम कर रही है। चौतरफा लूट मचा रखी है। लूट की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पीडीए आरक्षण में घोटाला किया है। भाजपा पीडीए का आरक्षण खा गई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे भाषा व्यवहार ऐसा हो जिससे किसी को शिकायत का मौका न मिल सके। भाजपा का एजेंडा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने का है। भाजपा समाजवादी पार्टी पर झूठे आरोप लगाएगी। जनता को भ्रमित करेगी, लेकिन इस ...