प्रयागराज, अप्रैल 16 -- अलोपीबाग वार्ड 48 के पार्षद के लिए आखिरी दिन गुरुवार को भाजपा से सचिन मिश्र, सपा से दीप प्रकाश सोनकर और निर्दल प्रत्याशी के रूप में देवेंद्र कुमार सोनकर और संतोष कुमार गुप्ता ने दावेदारी कर दी है। सचिन इसके पूर्व इसी वार्ड से पार्षद रहे व उमेश मिश्र के पुत्र हैं। जिनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। नामांकन में चार प्रत्याशियों के पर्चा दाखिल करने के बाद यह तय हो गया कि अगर किसी ने पर्चा वापस नहीं दिया या फिर नामांकन रद्द न हुआ तो इन्हीं के बीच चुनाव होगा। दीप प्रकाश सोनकर जिन्होंने बुधवार को निर्दल प्रत्याशी के रूप में आवेदन किया था, उन्होंने गुरुवार को सपा के चुनाव चिह्न पर फिर से पर्चा दाखिल किया है। यह भी पढ़ें- नामांकन की तैयारी करने लगे तो पता चला मतदाता सूची में नाम ही नहीं चारों नामांकन पत्रों की 18 अप्रैल...