हरदोई, अप्रैल 21 -- हरदोई। विधानसभा चुनाव आते आते जनपद की राजनीति में बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं। पूर्व भाजपा नेता और ब्राह्मण चेहरे के रूप में पहचान रखने वाले अखिलेश पाठक ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। राजधानी लखनऊ स्थित सपा प्रदेश कार्यालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान अखिलेश पाठक ने अखिलेश यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत भी किया। अखिलेश पाठक 2012 में भाजपा के टिकट पर शाहाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। इसमें वह तीसरे स्थान पर रहे थे। वर्ष 2017 में भी उन्होंने टिकट की दावेदारी की, लेकिन पार्टी ने बसपा से आईं पूर्व विधायक रजनी तिवारी को भाजपा का टिकट दे दिया। यह भी पढ़ें- यूपी में मुकाबला एकतरफा नहीं, अखिलेश के पक्ष में कुमार विश्वास क्या बोल गए? खूब ...