चेन्नई, जून 5 -- अन्नामलाई ने भाजपा छोड़ दी है। एक समय तमिलनाडु में भाजपा का सबसे मशहूर चेहरा रहे अन्नामलाई अब अपना रास्ता खुद बनाएंगे। पार्टी छोड़ने के ऐलान के बाद उन्होंने अपना एक्स बायो भी बदल लिया है। यहां पर अन्नामलाई ने अपने दिल की बात लिखी है। अगर वाकई देखा जाए तो जो बात अन्नामलाई अपने भाषण में नहीं कह पाए हैं, अपने एक्स पर बायो पर चंद शब्दों में वह बात कह डाली है। अपने बायो के जरिए उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें पूर्व भाजपा नेता नहीं, बल्कि एक नए राजनीतिक प्रयोग के तौर पर देखा जाए। बता दें कि पूर्व आईपीएस अन्नामलाई करीब पांच साल तक भाजपा से जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु में जबर्दस्त अभियान चलाकर भाजपा के लिए माहौल तैयार करने की कोशिश की। हालांकि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने खुद को सीमित कर लिया गया था...