बरेली, मार्च 11 -- आंवला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में बरेली की सभी सीटों पर जीत हासिल करने के साथ प्रदेश में सपा का परचम लहराएगा और अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत में सरकार बनेगी। मंगलवार को सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने आंवला में अशोकनगर कॉलोनी में हेरिटेज स्कूल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। भ्रष्टाचार, मंहगाई और अफसरों की मनमानी से परेशान जनता अब बदलाव चाहती है। अगले विधानसभा चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन स्कूल के निदेशक अरविंद यादव ने किया। विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक पंडित आरके शर्मा रहे। भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने कई सपा नेताओं और कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.