लखनऊ, अप्रैल 6 -- भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुराइन खेड़ा, बंगला बाजार स्थित मंडल कार्यालय पर सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी का ध्वज फहराया गया और संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों व जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की विचारधारा का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पार्टी की 47 वर्षों की गौरवशाली यात्रा केवल नीतियों तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक वैचारिक धारा है जिसने भारत की दिशा और दशा दोनों को बदलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं होती, यह राष्ट्र निर्माण का संकल्प होती है। इस अवसर पर विनोद मौर्य , उमेश तिवारी, गंगा...