पटना, अप्रैल 14 -- Bihar New Cabinet Ministers: बिहार में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण ग्रहण बुधवार को होगा। पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी का सीएम बनेगा। थोड़ी देर में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में नए सीएम के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के नाम की चर्चा चल रही है। नई सरकार में पहली बार नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड से डिप्टी सीएम भी बनाया जाएगा। नीतीश के बेटे निशांत कुमार का नाम डिप्टी सीएम के लिए चल रहा है, हालांकि कहा जा रहा है कि अभी वे इस पद के लिए राजी नहीं हैं। बिहार की नई कैबिनेट में कौन-कौन मंत्री होंगे, इस पर भी अटकलें चलने लगी हैं। नई सरकार में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो से कौन-कौन मंत्री बन सकता है, इसकी संभावित सूची नीचे दी जा रही है। एनडीए नेता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.