रांची, दिसम्बर 28 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली सुंदर कुंज लॉज में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा सिल्ली विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का 29 दिसंबर को आयोजन किया गया है। सिल्ली मंडल के अध्यक्ष अंबुज रजक ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल होंगे। इनके अलावे प्रदेश प्रवक्ता सह कार्यक्रम प्रभारी रमाकांत महतो एवं भाजपा रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय कुमार महतो उर्फ़ धीरज भी मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...