चतरा, जून 8 -- सिमरिया प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी सिमरिया मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दामोदर गोप जी ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री सुनील कुमार साहू ने किया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने का संकल्प लिया।बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह, अक्षयवट सिंह, उमाशंकर सिंह लीलाधर महतो, महामंत्री लवकुश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष गणेश सिंह, बॉबी सिंह, परमेश्वर यादव, एदला मुखिया जागेश्वर कुशवाहा, रविंद्र सिंह, तुलसी शर्मा, बसंत सिंह, रणजीत सिंह, मीनू महतो, मुकेश साहू, शुभम सोनी, ननकू यादव,...