अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले ही अलीगढ़ में सियासत गरमाने लगी है। राजनीतिक पार्टियां अब हर मुद्दे पर खुलकर सामने आ रही हैं। भाजपा सांसद सतीश गौतम के बयान पर पूर्व सांसद एवं सपा के वरिष्ठ नेता चौ. बिजेंद्र सिंह ने पलटवार किया है। मंगलवार को मैरिस रोड स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा के सांसद सतीश गौतम मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं। उनके प्रधानमंत्री को रमजान, नमाज व इस्लामिक कल्चर के बारे में जानकारी है, लेकिन सांसद को नहीं। भाजपा सांसद सतीश गौतम ने तीन दिन पहले नमाज, रमजान को लेकर कहा था कि यह क्या होता है वह इसको नहीं जानते हैं। इस पर पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री पाकिस्तान, ईरान व इजरायल जाते हैं और रमजान, नमाज को अच्छी तरह जानते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.