गाजीपुर, जुलाई 10 -- गाजीपुर। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा सांसद निशीकांत दूबे पर राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के आरोपियों से सपा प्रमुख अखिलेश यादव से वार्ता करने के झूठे व भ्रामक प्रचार के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई करने की मांग की। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा को झूठी पार्टी बताते हुए कहा कि इस पार्टी के पास जनता को झूठ परोसने के अलावा और कुछ नहीं है। चढ़ावा चोरी में फंसी इस पार्टी को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। इसलिए भाजपा नेता जनता के बीच भ्रामक प्रचार कर अखिलेश यादव की छवि खराब कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव पर टिप्पणी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी बहुत ही गंभीर घटना है। ...