नई दिल्ली, मई 22 -- देश भर में इस वक्त 'कॉकरोच जनता पार्टी' यानी CJP का सोशल मीडिया अकाउंट काफी ज्यादा चर्चा में है। इसकी लोकप्रियता का आलम इसी बात से समझा जा सकता है कि कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसके फॉलोअर्स की संख्या भाजपा और कांग्रेस जैसे बड़े राजनीतिक दलों से भी आगे निकल गई है। इस अकाउंट को बनाने वाले युवक की पहचान अभिजीत दीपके नाम के युवक के रूप में हुई है जो कि वर्तमान में अमेरिका में है और पूर्व में आम आदमी पार्टी से जुड़ा रह चुका है। जिसके बाद अब अभिजीत दीपके पर राजनीतिक हमले भी शुरू हो गए हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दीपके को निशाने पर लेते हुए उन्हें अरविंद केजरीवाल का कार्यकर्ता बताया है साथ ही उन पर सोरोस फाउंडेशन से जुड़े होने का आरोप भी लगाया है। इसके अलावा उन्होंने इस मामले में विपक्ष पर भी निशाना साधा है और उससे पू...