नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बिहार में नवादा लोकसभा के सांसद विवेक ठाकुर ने संसद में नवादा-शेखपुरा एवं आसपास के जिलों में दुर्लभ मृदा तत्वों (आरईई) की खोज के बारे में सवाल किया। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन, अर्द्धचालक, नवीकरणीय ऊर्जा तथा रक्षा क्षेत्रों में दुर्लभ मृदा सामग्रियों के सामरिक महत्व के बारे में भी बताया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सदन को सूचित किया कि परमाणु खनिज निदेशालय (एएमडी) के अधीन जी-4 स्तर के भूवैज्ञानिक एवं विकिरणमापी सर्वेक्षण कार्य वर्तमान में नवादा में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि खोज कार्य छह महीने में, सितंबर-अक्तूबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.