नई दिल्ली, जनवरी 31 -- नई दिल्ली, व.सं.। उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने 22 जनवरी को मंदिर मार्ग थाने में उनका फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने के मामले में शिकायत दी है, लेकिन शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के चलते उन्होंने हैरानी जताई है। सांसद ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए पुलिस से जल्द फर्जी अकाउंट बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने और फर्जी अकाउंट को बंद करने की मांग की है। बता दें कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी के फेसबुक अकाउंट से यूजीसी नियमों की आलोचना करते हुए एक पोस्ट की गई थी। जिस पर सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि जिस अकाउंट से पोस्ट की गई है, वह उनकी नहीं है। किसी ने उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी अकाउंट बनाया गया है। शिकायत देने के बाद भी मामले में 31 जनवरी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फर्जी अकाउंट...