इटावा औरैया, जुलाई 7 -- इटावा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव गोपाल यादव के नेतृत्व में करीब दो दर्जन नगर पालिका सभासद, सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार देर रात साढ़े 12 बजे थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पहुंचे। यहां भाजपा सांसद निशिकांत दुबे समेत पांच लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे तथा अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिनजक पोस्ट की है। आरोप है कि प्लेटफॉर्म एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी अथवा संदिग्ध अकाउंट्स के माध्यम से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक, भ्रामक और मानहानिकारक सामग्री पोस्ट एवं प्रसारित की है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: भाजपा सांसद के ब...